| वेनेत्सिया का यह होटल एक एतेहासिक , परम्परागत व प्राचीनकाल समय के वातावरण में आपका स्वागत करता है

का डेई कोंटी आपको एक सदियों पुराने वेनिस के घर में ठहरने का एक जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव पेश करते हैं। यहां की हर चीज पर बहुत ध्यान दिया गया है ताकि एक सुकूनदायक वातावरण निर्मित किया जा सके, जहां आराम के कुछ पल बिताना एक आनंददायी अनुभव है। यहां का वेनिस का विशिष्ट वातावरण होटल और शहर के बीच एक शानदार सेटिंग निर्मित करता है : इस वजह से, शाम बिताने के लिए का डेई कोंटी एक आदर्श स्थान है।
जिस इमारत में वेनिस का यह होटल स्थित है उसका गौरवशाली अतीत रहा है : XVIII शातब्दी में बनी यह इमारत, 1800वीं सदी के अंत तक एक अभिजात अमेरिकी शेरिमान परिवार की संपत्ति थी। उनका कुलचिह्न मूल्यवान कर्रारा संगमरमर की फर्श पर पहचाना जा सकता है। होटल का हाल ही में जीर्णोद्वार किया गया है और आज इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं जैसे कि एलिवेटर, जो अतिथियों का रहना आरामदायक बनाता है।
का डेई कोंटी में हर स्थान एक आभूषण की तरह है जो आपको आमंत्रित करता है : वेनिस की फ्लारिंग वाल लाउंज, ग्रीस की कैपिंग वाले दो सदियों पुराने स्तंभों वाला हॉल और 1700वीं सदी का वास्तविक कुंआ, शानदार धूप वाली छत जहां अतिथि अपेरिटिफ (भूख बढा़ने वाली मदिरा) की चुस्की लेते हुए गर्मियों की धूप का आनंद ले सकते हैं।
होटल का स्टाफ आपके यात्रा मार्ग और रेस्त्रांओं के बारे में आपको सुझाव देने के लिए और आयोजनों या पैदल या गोंडोला पर शहर की यात्राओं के लिए टिकट बुक करने के लिए हमेशा आपकी सेवा में तत्पर रहता है।